हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुराना जहांगीराबाद निवासी सात लोगों से 45 लाख रूपए हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर सिंभावली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी बातों में उलझाया और उनसे 45 लाख रुपए हड़प लिए।
गांव निवासी सोनल शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी जान पहचान बिजनौर निवासी कृष्ण वीर और उसके बेटे विधित के साथ हुई। दोनों ने बताया कि वह एक न्यूज़ चैनल का संचालन करते हैं जिनकी सरकारी महकमे में अच्छी जान पहचान है और वह सरकारी विभागों में लोगों को नौकरी भी दिला सकते हैं। 10 जनवरी 2018 को कृष्ण वीर, विधित अपने साथ प्रियंका, राज किशोर ओझा, मनता निवासी विजयनगर गाजियाबाद और गौरव निवासी बीवी नगर बुलंदशहर को साथ लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए गांव संबंधित समाचारों का संकलन किया। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी बातों में उलझा लिया और करीब सात लोगों से 45 लाख रुपए हड़प लिए। सरकारी नौकरी का लालच देकर यह रुपए हड़पे। ना तो सरकारी नौकरी लगवाई और ना ही रुपए वापस किए। न्याय के लिए पीड़ितों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































