
हापुड़ से अनेक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की कार्य प्रणाली प्रभावित होकर हापुड के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी विदित चौधरी ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। शहर कांग्रेस कमेटी हापुड के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि भारतीय जनता पार्टी के राज में हर समाज का व्यक्ति अपने आप को शोषित और ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निरंतर लोगों की आवाज उठाने और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर शहर से हर तबके का व्यक्ति पार्टी से जुड़ने का काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि आने वाले कुछ ही समय में भारी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। जिसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी का हर पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर धरातल पर उतरकर लोगों से संपर्क साध रहा हैं और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कर रहा हैं। देश का हर व्यक्ति राहुल गांधी को एक बड़ी उम्मीद के साथ देख रहा हैं। राहुल गांधी के व्यक्तिगत व्यवहार, देश के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग आज संगठन से जुड़ रहे हैं। हारून सिद्दीकी, संदीप कुमार, विनोद कश्यप, सोनू कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। पार्टी से जुड़ने वाले लोगों में विनोद कश्यप, संदीप कुमार और हारून सिद्दीकी ने कहा हैं कि वे संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर अपनी कार्यशैली का निर्वाह करेंगे और पार्टी को मजबूत करने में अपना भरपूर योगदान निभायेंगे। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी और प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने नए सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। इस दौरान भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय कुमार गोयल, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, अरविंद शर्मा, नवरत्न त्यागी,अंकित शर्मा, गुलफाम कुरैशी, निसार पठान खान, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























