हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सूदखोरों के तगादे व तानों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले राजीव कंसल की मौत के मामले में नाजजद चार व्यापारियों के अलावा कई और धनपशु संदेह के घेरे में हैं जिनमें एक वारदाना व्यापारी का नाम खूब चर्चा में है। यह वारदाना व्यापारी भी राजीव कंसल पर 25 लाख रुपए व ब्याज का कड़ा तगादा कर रहा था।
प्रोपर्टी के धंधेबाज योगेश दलाल ने राजीव कंसल की गढ़ रोड पर एक दुकान, जिसकी बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी, का सौदा अपने चेहते को एक करोड में करा दिया और एक करोड भी राजीव को नहीं दिए। सूदखोरों व योगेश दलाल ने सभी रुपयों की आपस में बंदरबाट कर ली। इसके बाद भी सूदखोरों ने राजीव पर दबाव बनाए रखा और अन्य सम्पत्ति को बेचने के लिए दबाव बनाते थे।
जिस वारदान व्यापारी का नाम चर्चा में है, वह भी 25 लाख रुपए व ब्याज के लिए दबाव बनाए हुए था और दिन निकलते ही रोजाना उसके घर जा धमकता था। थाना हापुड़ देहात पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना में जुटी है। पुलिस मृतक के पिता पूरनमल व पत्नी के बयान दर्ज कर चुकी है।
व्यापारी पर पिस्टल कहां से आई- थाना हापुड़ देहात पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक राजीव कंसल पर कंट्रीमेड पिस्टल व कारतूस कहां से आई और हथियार सप्लायर्स कौन है। हापुड़ देहात थाने में तैनात दरोगा विनोद कुमार ने आर्म्स एक्ट के तहत मृतक राजीव कंसल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
फरार हैं सूदखोर- पुलिस रिपोर्ट में नामजद योगेश दलाल मनीष कंसल, हेमचंद सर्राफ, संजीव कृष्णा फरार है। इसके अलावा पुलिस के शक के दायरे में आए अन्य तकादगीर भी फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
ये धाराएं लगीं हैं आरोपियों पर- नामजद आरोपियों भादवि की धारा 306, 504, 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























