👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सितम्बर माह के तीसरे शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने उपस्थित होकर फरियादियों कि समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय में निबटारे का निर्देश दिया।
हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने फरियादियों को सुना, जबकि गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तथा धौलाना एसडीएम आदि ने समस्याओं को सुना। फरियादियों की समस्याएं चकरोड, गंदगी, नाली, खड़ंजे तथा अवैध कब्जों को लेकर थी।




























