पहली सीढ़ी से ही लूढ़क गए मनोज गोयल पनीर वाले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर लोकसभा में पहुंचने का सपना पाले हापुड़ के पनीर व्यवसायी मनोज गोयल पहली सीढ़ी से ही लूढ़क गए और उनके सारे प्रयास धरे रह गए।
पनीर व्यवसायी मनोज गोयल भाजपा से टिकट पाने की चाह में अपना बायोडाटा लेकर दिल्ली-लखनऊ की भाग-दौड़ करते रहे और आत्म विश्वास के साथ प्रचार भी शुरु कर दिया। भाजपा के नजदीकी सूत्र बताते है कि मनोज गोयल को जिला स्तर व क्षेत्रीय स्तर पर ही भाजपा ने पैनल से बाहर कर दिया था। इसका आभास होते ही मनोज भाजपा प्रदेश व केंद्र नेताओं तक भाग दौड़ करते रहे, परंतु उन्हें टिकट की दौड़ में शामिल नहीं किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


































