हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में अपने पैतृक गांव शाहपुर फगोता पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रशासन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। हालांकि अधिकारीयों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
बता दें कि शनिवार को मनीष सिसोदिया अपने पैतृक गांव शाहपुर फगोता पहुंचे जहां खेतों में प्राचीन मन्दिर में देवता स्थापित है। देवताओं के लिए चबूतरा बनाया गया है। इस दौरान मनीष सिसोदिया पूजन कार्य में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जब उन्होंने पत्रकारों से बात की तो प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मनीष सिसोदिया ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
अधिकारियों का कहना है कि चबूतरे की सीढिय़ां पास रखे ट्रांसफार्मर के दोनों खंभों के बीच से होकर गुजरती हैं जिसे शिफ्ट करना है। ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मनीष सिसोदिया द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























