हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने प्रतिबंधित मंगूरा मछलियों को जमीन में दबवाकर नष्ट कर दिया है और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि हापुड़ के गांव गोंदी में अवैध रूप से गुलफाम द्वारा खेतों पर मंगूरा मछलियों का पालन किया जा रहा था. जहां एसडीएम ने मत्स्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा था. बताया जा रहा है कि मछली बड़ी होने पर गुलफाम इनकी तस्करी की फिराक में था लेकिन सोमवार को उपजिलाधिकारी ने मछलियों को दबवा दिया और नष्ट करा दिया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























