👁 0 views Views
हापुड़ बिक्री हेतु आई आम की लकड़ी बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आम की लकड़ी की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से आम की लकड़ी से लदी पिकअप को बरामद किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आम की लकड़ी से लदी एक पिकअप जरौठी रोड की ओऱ आ रही है। पुलिस ने पिकअप को देखते ही रुकने का इशारा किया तो वाहन में सवार दो लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। आरोपी जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव नारंगपुर के राजेंद्र व फरमान है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आम की लकड़ी बिक्री हेतु हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित एक ठिकाने पर आरा मशीन पर बिक्री हेतु लेकर आए थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























