
गांव असरा में हुआ आम का पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली विकास खंड के ग्राम पंचायत असरा में शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पूछ के द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत लगभग 100 पेड़ आम के वितरित किए गए जिसमें नोडल अधिकारी संदीप लाल द्वारा अश्वनी व गिरधारी लाल के माध्यम से प्रधान सोहनवीर सिंह द्वारा वितरण किए गए। पर्यावरण को देखते हुए प्रधान ने संस्था से आग्रह किया कि कुछ वृक्ष फलदार हमारे ग्राम पंचायत असरा में लगवाए जाएं जिससे किसानों व पर्यावरण को मजबूती प्रदान करें। आम की उन्नत किस्म लालिमा मलिक अरुणिमा इत्यादि पौधे लगाए गए किसानों के नाम लोकेश नीरज सुनील जगती राव धीरज गंगा सिंह बिजेंद्र नीरज आदि उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























