👁 0 views Views
पिलखुवा, (हापुड़): स्थानीय शनिदेव मंदिर के दानपात्र से नकदी तथा एक घर से बकरा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो चाकू, बकरा व एक बाइक बरामद की है।
पुलिस ने गश्त के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश मसूरी का आसिफ, चंडी मंदिर रोड पिलखुवा के पीछे से राजू व दीपक हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शनिदेव मंदिर का दानपात्र तोड़ा था, परन्तु दानपात्र खाली था। बाद में वे एक घर से बकरा चोरी कर ले गए। पुलिस ने बकरा आदि बरामद किया है।
VIDEO में देखें किस तरह हुई थी चोरी:
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
































