हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल पर फल एवं सब्जी मंडी में कोविड-19 प्रोटोकोल की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। फल व सब्जी मंडी में उमड़ती भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि फल व सब्जी के कारोबारियों को कोरोना का कोई भय नहीं हैं और बेखौंफ होकर कारोबार में जुटे है। फल व सब्जी मंडी में कारोबार का समय सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे तक का निर्धारित है और इस दौरान सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। हापुड़ दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्र से हरी सब्जियों की मांग आने से हरी सब्जियों के भावों में सुधार हुआ है और मंडी में भीड़ जुट रही है। निर्धारित समय के बाद भी कारोबार हो रहा है। मंडी में सैकड़ों ऐसे कारोबारी है जिन पर मंडी समिति से फल, सब्जी का कारोबार करने का कोई लाइसैंस नहीं है, परंतु वे मुठमर्दी के साथ सड़क पर ही दुकान लगा कर कारोबार करते है। मंडी में जुटने वाली भीड़ न तो मास्क लगा रही है और न ही सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कर रही है। सैनेटाइज तो शायद ही किसी के पास हो। मंडी परिसर में वाहनों का प्रवेश भी बेरोक टोक है जिससे भीड़ को बढ़ावा मिल रहा है। नागरिकों की मांग है कि मंडी के गेट पर विशेष शिविर लगा कर आने-जाने वालों का कोविड-19 टैस्ट कराया जाए।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606


























