हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के औद्योगिक इलाके में संचालित एक फैक्ट्री की लोहा पिघलाने की फैक्ट्री में गिरकर मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार की देर शाम का है जब जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लोहे पिघलाने की भट्टी में एक मैनेजर की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनुराग त्यागी पुत्र राजेंद्र प्रसाद त्यागी निवासी थाना सिहानी गेट क्षेत्र गाजियाबाद के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि लोहे की भट्टी में गिरने से मैनेजर जिंदा जल गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर मैनेजर की मौत के पीछे का कारण क्या है? बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।




























