कार में आग लगने से व्यक्ति झुलसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बुधवार की सुबह एक कार में आग लगने से कार सवार व्यक्ति झुलस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव झज्जर के रहने वाले जय प्रकाश बुधवार को बरेली से झज्जर लौट रहे थे कि पिलखुवा पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। आग से जय प्रकाश झुलस गए। कार में सीएनजी किट लगी थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति के परिवार को सूचना दे दी गई है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























