
👁 8 views Views
अंटी में मिला तमंचा गया जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी की अंटी से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी जाकिर उर्फ कालिया निवासी ग्राम पिपलैडा थाना धौलाना है।आरोपी पर करीब एक दर्जन मुकद्दमे दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस आरोपी से यह नहीं उगलवा सकी कि आरोपी ने तमंचा कहां से खरीदा था जबकि आरोपी पर आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

































