हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट में रविवार की रात को शादी से वापस घर लौटते समय एक बाइक पर सवार तीन युवक बक्सर क्रास रेगुलेटर पर नहर में जा गिरे जिनमें से दो लोगों को सकुशल बचा लिया गया है जबकि एक युवक अभी लापता है जिसकी तलाश जारी है।
मामला रविवार की रात का है जब गांव वैट में एक शादी में शामिल होने आए तीन युवक वापस लौटते समय नहर में जा गिरे। लौटते समय बाइक असंतुलित हो गई और बक्सर क्रास रेगुलेटर पर रेलिंग से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे भोलू और निजाम को बाहर निकाला लेकिन बिट्टन अभी भी लापता है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक को भी नहर से बाहर निकाल लिया है।
First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606:
























