
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट में 45 वर्षीय जोगेंद्र सिंह निवासी गंगा नगरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर पलवाड़ा मार्ग के गांव भोवापुर के जंगल में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात जोगेंद्र रात में घूमने के लिए घर से निकला। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं अगली सुबह जोगेंद्र का शव पलवाड़ा मार्ग के गांव भोवापुर के जंगल में मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गढ़मुक्तेश्वर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया है जिसके बाद मृत्यु के कारण का पता चल सके।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























