
👁 51 views Views
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गांधी रोड के पास रेलवे लाइन पर पिलर संख्या-26 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव की पहचान 19 वर्षीय फैजान निवासी किशनगंज नई आबादी पिलखुवा के रूप में की है। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव कब्जे में लिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343































