👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त राजकुमार निवासी शक्ति नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है जब एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
हापुड़ में खुल गई है आर्यन गेटवेज़ शूटिंग रेंज : 7668494749


























