👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास ट्रेन की चपेट में आने से बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय हरिओम पुत्र रामवीर राठौर निवासी उपेड़ा बाबूगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि कुचेसर चौपला के पास रेलवे ट्रैक पर जब स्थानीय लोगों ने रविवार को एक व्यक्ति का शव देखा तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























