हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव गब्रह्मगढ़ी रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब सिंभावली क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मगढ़ी फाटक संख्या-56 के पास से राहुल नाम का एक युवक ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
ट्रेन की चपेट में आए राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। शव के चिथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं जीआरपी और आरपीएफ ने भी मामले की जांच कर रही हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























