हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास स्थित आम के बाग में एक युवक की लाश लटकी हुई मिली जिसे देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी बहादुरगढ़ क्षेत्र जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब स्याना चौपला के पास पुलिस को एक लाश मिली। पुलिस ने जांच की तो प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























