👁 0 views Views
हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला मजीदपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मजीदपुरा के आसिफ, शानू, मुरसलीम व रशीद ने एक जुट होकर इरशाद के घर में घुसकर हमला कर दिया और इरशाद के बेटे शोएब को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी फरार है।





























