
👁 110 views Views
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ के हाफिजपुर पुलिस ने चिता से चिलम भरने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामले में तीन आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभिषेक है।दरअसल हाफिजपुर क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुई। वायरल वीडियो में एक युवक जलती चिता से हुक्का सुलगाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की घिनौनी हरकत से लोगों में बेहद नाराजगी है जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया जिससे हुक्का भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले में तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867


























