तीज उत्सव पर मल्हार गाए गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सेवा भारती एवं मातृ मंडल हापुड़ द्वारा संचालित सेवा केंद्र की बहनों व बेटियों ने संयुक्त रुप से तीज उत्सव मनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल बहनों ने बेहतर प्रस्तुति दी और बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बना कर उसका प्रस्तुतिकरण किया गया जिसकी सभी बहनों ने प्रशंसा की। भारतीय संस्कृति का प्रतीक तीज उत्सव पर महिलाओं ने मल्हार गाए और ब्रज धरोहर से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संगीत मित्तल, अंजलि गर्ग, ज्योति सिंह, शशि गोयल, सौम्या, एडवोकेट कविता आदि उपस्थित थी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























