हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही मालदा आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरु होने जा रहा है। 16 अप्रैल से फिर से मालदा आनंद विहार स्पेशल ट्रेन रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी जिसका स्टोपेज हापुड़ में भी है। इस ट्रेन में यात्री आरक्षित टिकट से ही यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन ही चलेगी। रेलवे ने 15 अप्रैल से दिल्ली बरेली मैमू के संचालन भी फैसला लिया है। बरेली मैमू और मालदा आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के संचालन से हापुड़ के लोगों को 22 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की सुविधा मिलेगी।
Deewan और DPS की बुक 20% छूट पर खरीदें. संपर्क करें: 9528182700, 9457100571:
























