हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): एक बस के परिचालक को बस में सवार एक युवती से उसके साथ बस में सवार कुत्ते का टिकट मांगना भारी पड़ गया। परिचालक विपिन कुमार का आरोप है कि महिला ने अपने कुछ साथियों को बुलवाकर बस रुक वाई और उसकी पिटाई कर दी। वहीं महिला का कहना है कि परिचालक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ऐसे में मौके पर मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि एक बस में एक युवती अपने कुत्ते के साथ सवार हुई। परिचालक ने टिकट बनाने शुरू कर दिए जिसने बताया कि जब उसने युवती से कुत्ते का टिकट बनवाने की बात कही तो वह भड़क गई जिसके बाद परिचालक विपिन कुमार ने युवती को बस से उतरने के लिए कहा।
युवती ने टिकट कटवा लिया। परिचालक ने बताया कि जैसे ही बस गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लाह बख्श पुर गांव के पास पहुंची तो एक गाड़ी में सवार छह युवक उतरे और बस को रास्ते में रोककर उसके साथ मार पिटाई की जिससे वह घायल हो गया।
वहीं युवती ने आरोप लगाया है कि बस का परिचालक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ऐसे में वहां मौजूद भीड़ ने परिचालक से मार पिटाई की। दोनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739


























