मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मकर संक्रांति पर्व शनिवार को हापुड़ में धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और खिचड़ी, मूंगफली, गजक, तिल तथा गर्म वस्त्र आदि का दान किया औऱ जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह भंडारे हुए तथा खिचड़ी का वितरण किया। राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय व सनातन संस्कृति में अटूट आस्था व्यक्त की।
मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार के दिन महिलाओं व पुरुषों ने भोर में उठ कर स्नान किया और फिर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में परम्परागत ढंग से खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी-गजक आदि का पूजन कर परिवार में सुख-स्मृद्धि की कामना की और निर्धन व असहाय लोगों को गर्म वस्त्र, खिचड़ी आदि का दान किया।
मकर संक्रांति पर्व पर हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए तथा खिचड़ी वितरण किया गया। बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय व सनातन संस्कृति में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान कर निर्धन व असहाय लोगों को दान करने के पुण्य का लाभ मिलता है।
































