
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बुधवार को पिलखुआ मे कहा कि
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी परिषद द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर लिया गया ऐतिहासिक निर्णय देश के व्यापार, उद्योग, उपभोक्ता वर्ग और आम नागरिकों के लिए दीवाली का सबसे बड़ा तोहफ़ा साबित हुआ है।
मोदी सरकार ने जीएसटी प्रणाली में 28% और 12% के स्लैब को समाप्त करते हुए मात्र 18% और 5% की दो सरल दरें लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है। यह सुधार व्यापारियों, किसानों, एमएसएमई, कुटीर उद्योगों, लघु उद्यमों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए राहत लेकर आया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि यह निर्णय मोदी सरकार की आर्थिक दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक है।
उन्होंने कहा यह कदम सिर्फ टैक्स सुधार नहीं, बल्कि ‘स्वदेशी भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक पहल है। इससे उद्योग जगत को नई ऊर्जा, छोटे व्यापारियों को राहत और आम उपभोक्ता को सस्ता बाजार मिलेगा। शारदा ने बताया कि इस निर्णय से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, स्वदेशी वस्तुओं की मांग में वृद्धि और उपभोक्ता बाजार में नकदी प्रवाह में इज़ाफा होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती देगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
विनीत अग्रवाल शारदा ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा —“अपने घरों और दुकानों पर बोर्ड लगाएं — ‘मैं स्वदेशी माल बेचता हूँ, मेरे यहाँ केवल भारत में निर्मित वस्तुएँ बिकती हैं।’ यही असली देशभक्ति है, यही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि जब भारत की जनता देश में निर्मित वस्तुएँ जैसे कपड़े, जूते, मोबाइल, घड़ी, लैपटॉप आदि अपनाएगी, तब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढा है।
विनीत शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जीएसटी में सुधार की जो घोषणा की थी, उसे दीपावली से पहले लागू करके अपने वादे को पूरा किया है। यह निर्णय लघु उद्यमियों, व्यापारियों और उद्यमशील भारत की
सांसद अतुल गर्ग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा —“दीपावली से पहले यह निर्णय करोड़ों व्यापारियों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि इससे स्वदेशी उद्योगों को सशक्तीकरण मिलेगा, भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश विश्वगुरु बनने की दिशा में और आगे बढ़ेगा।”
कार्यक्रम के संयोजक धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने सभी व्यापारियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उन व्यापारियों ने अपना अमूल्य समय दिया उसके लिए धन्यवाद किया इस अवसर पर सचिन सिंघल अध्यक्ष वस्त्र व्यापारी संघ लक्ष्मी नारायण मोदी अध्यक्ष वैश्य अग्रवाल संघ हरीश मित्तल कपड़ा व्यापारी राकेश बाबा कपड़ा व्यापारी अनिल अग्रवाल चीनी वाले सुनील गर्ग लोहिया विजय खंडेलवाल वस्त्र व्यापारी वह जिला महामंत्री पुनीत गोयल भी रहे।
































