सिंभावली में बड़ी कार्रवाई: कैप्सूल वाहन से 500 किलो अवैध गांजा बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर कट के पास सिंभावली थाना पुलिस तथा मेरठ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अवैध मादक पदार्थ से भरे एक कैप्सूल ट्रक को पकड़ा है जिसमें 5 कुंतल से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 कट्टों को सील कर नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। सिंभावली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए थाना ए एन टी एफ मेरठ के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए वकील पुत्र नतथन निवासी कस्बा में थाना डिडौली अमरोहा तथा वसीम पुत्र बाबू निवासी केला भट्टा गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर वकील को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने इंडेन गैस सप्लाई हेतु प्रयुक्त कैप्सूल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
मेरठ एएनटीएफ को मिला था इनपुट:
जानकारी के अनुसार मेरठ के एएनटीएफ थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह को एक इनपुट मिला था कि मंगलवार की रात नागालैंड नंबर का इंडियन गैस सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाला कैप्सूल वाहन अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर आ रहा है जो कि एनसीआर में अवैध गांजा सप्लाई करता है। सूचना को सटीक मानकर टीम ने जाल बिछाया और जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को पता चला कि यह कैप्सूल वाहन जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर कट के पास सड़क पर खड़ा हुआ है। सिंभावली थाना पुलिस से संपर्क कर फोर्स को मांगा गया।
पुलिस को देख चौक चालक:
मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे टीम ने जाल बिछाया और गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर बक्सर कट से पहले खड़े कैप्सूल वाहन के नज़दीक पहुंचकर वाहन के चालक गेट को खटखटाया। इसके बाद एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला जिसने पूछताछ में अपना नाम 52 वर्षीय वकील बताया। वकील ने पूछताछ में खुलासा कर दिया।
ऐसे आता था गंजा:
पूछताछ के दौरान वकील ने बताया कि वाहन के पीछे बोल्ट लगे गेट के अंदर कैप्सूल में गांजा भर है। इसके बाद जांच शुरू की। वहीं वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसकी जेब से आधार कार्ड, 660 रुपए नकद प्राप्त हुए। पुलिस ने इस दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल भी बरामद किया। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने इस दौरान कुल 98 बंडल बरामद किए। मामले की जानकारी मिलने पर और भी फोर्स पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
हवाई जहाज से आया था गांजा:
जांच के दौरान जब टीम ने अवैध गांजे का वजन किया तो वह 5 कुंतल 1 किलो 140 ग्राम पाया गया। इसके बाद उन्हें 26 कट्टों में भरकर सील कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसका और वसीम का है। वसीम सात सितंबर को हवाई जहाज से यह खेप आंध्र प्रदेश लेकर आया था। वसीम ने गाड़ी में आंध्र प्रदेश के इलाकों से गांजा लोड कर उसे गढ़ के पास वाहन लाने के लिए दिया था। इसके बदले वह एक लाख रुपए देता।
एनसीआर में होनी थी सप्लाई:
वकील के अनुसार यह खेप एनसीआर में सप्लाई होनी थी जिसे निर्देश दिए थे कि टोल टैक्स पर फास्ट टैग से पैसे ना देकर नकद भुगतान करना है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























