
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल में पुलिस-प्रशासन की टीम ने अवैध खनन पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से मिट्टी से भरे तीन डंपर, एक पोकलेन मशीन को पकड़ा। टीम ने तीनों डंपरों और पोकलेन मशीनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल में बीती रात अवैध खनन चल रहा था। तभी पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसा।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069





























