पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 अपराधियों को किया जिला बदर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हापुड पुलिस ने 13 शातिर अपराधियों को जिलाबदर कराया है, जिनके निष्कासन की कार्यवाही हेतु पुलिस ने शुक्रवार को बदमाशो के ठिकाने पर जाकर घोषणा की। नोटिस तामील कराने के साथ ही नोटिस चस्पा किए, साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्कासन की अवधि मे वह जनपद की सीमा मे पाया जाता है अथवा कोई शरण देता है तो उसके विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस वर्ष-2024 मे अबतक 65 बदमाशो के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है।पुलिस ने बताया कि जिलाबदर मे हापुड नगर के 6 बदमाश, सिम्भावली के 5 तथा धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर थाना का एक-एक बदमाश शामिल है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























