
मेन तिराहा व्यापार बन्धु संस्था ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण छठी महोत्सव, प्रसाद में बांटे कढ़ी – चावल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पिलखुवा के मेन तिराहा पर व्यापारी बंधु संस्था ने रविवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह विधि-विधान से पूजा-पाठ कर भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद गांधी बाजार स्थित मेन तिराहे पर विशाल भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और माहौल भक्तिमय बना रहा।
व्यापारी केशव शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण छठी महोत्सव आस्था और आनंद का प्रतीक है। संस्था हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने का काम करती है। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, दिनेश पंसारी, विकास शर्मा, अक्षय, मोनू, आशीष उपस्थित रहे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































