हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने नाले की सफाई की लेकिन इस दौरान उन्होंने स्वच्छ पेयजल की मुख्य लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसकी वजह से कई क्षेत्रों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में पानी की बर्बादी लगातार हो रही है। पानी काफी तेजी से नाले में बह रहा है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। आसपास के लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और जल की बर्बादी को रोके।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारी गुरुवार को फ्रीगंज रोड पर स्थित ज्ञान लोक के बाहर नाले की सफाई कर रहे थे। इसी बीच पानी की मुख्य पाइप लाइन का पाइप टूट गया लेकिन किसी अधिकारी ने पाइप को दुरुस्त करने या लाइन बंद कराने की जहमत तक नहीं उठाई जिसकी वजह से सैकड़ों लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया। ऐसे में विभाग को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। साथ ही पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























