👁 0 views Views
चंडी रोड से भगाई लड़की का मुख्य आरोपी दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी रोड से एक युवती को भगा ले जाने के मुख्य आरोपी समीर कुरैशी निवासी किला कोना हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बता दें कि आरोपी समीर चंडी रोड से एक लड़की को बहका-फुसला कर ले भागा था। लकड़ी की बहन का एक वीडियो इस सिलसिले में खूब वायरल हुआ था, तब जाकर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस आरोपी के विरुद्ध 366, 368, 504, 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur





























