वैश्य समाज के हित में कार्य करेंगी महिला मंच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ से सम्बद्ध अग्रवाल महासभा महिला मंच की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना कंसल, मंत्री स्वाति गोयल तथा कोषाध्यक्ष शिखा गोयल व 51 सदस्यीय कार्यकारिणी को महासभा के प्रधान ललित अग्रवाल, मंत्री सुधीर गुप्ता व कोषाध्यक्ष विमेश गोयल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन डा.पुष्पा गर्ग ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
महिला मंच की अध्यक्ष अर्चना कंसल ने आश्वासन दिया कि जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है वह और उनकी टीम उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी साथ ही वैश्य ही समाज के हित में कार्य करेंगी।
समारोह में मंच की संरक्षक पूनम अग्रवाल, बीना आर्य, डोली सिंघल, डा.स्वाति गर्ग, रश्मि जिंदल, पारुल गुप्ता, कुसुम गोयल, आराधना गर्ग आदि तथा महासभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























