हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : माहेश्वरी सभा हापुड़ ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर समाज की महिलाओं वह बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सर्वप्रथम महिलाओं ने ईश्वर वंदना की और प्रभु से कामना की कि विश्व में शांति स्थापित हो और पूरा विश्व कोरोना से मुक्त हो। परिवार व समाज में सुख शांति का वास हो और समाज तरक्की करें। माहेश्वरी समाज की ओर से आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भी महिलाएं शामिल हुई। डांडिया प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लेकर श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन किया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। माहेश्वरी सभा हापुड़ के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी छोड़कर करवा चौथ पर्व के आगमन पर खुशी जाहिर की।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























