वरिष्ठ नागरिकों को माहेश्वरी रत्न सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):माहेश्वरी सभा, हापुड़ के तत्वावधान में हापुड में फाग महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया।
समारोह में आयोजित रंगोली, डांस, फैन्सी ड्रेस,कविता आदि में लगभग 71 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। शिव ताण्डव,हनुमान चालीसा, ग्रुप डांस इत्यादि एक से एक बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
पुरस्कार मेरठ निवासी जय किशन तापड़िया की ओर से अपनी धर्मपत्नी स्व० रुकमणी देवी की स्मृत्ति में प्रदान किये गये। सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए ‘माहेश्वरी रत्न सम्मान’ सुभाष चन्द महेश पत्रकार, पूजा महेश, विजेन्द्र
माहेश्वरी, जितेन्द्र माहेश्वरी, प्रकाश चन्द लोहिया वगोपाल साबू को दिया गया एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अलीगढ़ से आये मुख्य अतिथि विनीत केला, कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी (पिलखुवा), स्वागत अध्यक्ष दिनेश जावेदिया ने अपने विचार रखे। विल्सी सेविशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द बाहेती का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंच संचालन निधि साबू, सौरभ साबू और विनीत ने किया। डॉ०नितिन मुछाल ,डॉ० वरुण तोषनीवाल ,सीए आकाश सोमानी, सीए वैभव जावेदिया आदि मेधावी छात्रों को यूथ टैंलेट अवार्ड से सम्मानितकिया गया। लकी ड्रा के विजयी प्रतिभागियों को उपहार मिले। मनमोहक झाँकी एवं फूलों की होली से कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम संयोजक दिनेश बाहेती,अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, महामंत्री अनुज खटौड़ ने आगुन्तक समाज बन्धुओं एवं माहेश्वरी महिला मण्डल, जिला सभा व युवा संगठन का आभार प्रकट किया। नैचुरोपैथ राधारमन,प्रदीप माहेश्वरी,राकेश महेश, रितुराज, बोगेश हरकुट, श्याम
लाखोटिया, प्रभात्त तापड़िया, देवेन्द्र, पुनीत तापड़िया, दीपक सोमानी, मनोज, गौरव,राकेश, मोहित, आशीष, अपार, राहिल, प्रशान्त, नितिन, आशा सोमानी, मधु, शालिनी,रुबीना, सारिका, नीतू, प्राची, पूजा, प्रियंका, मनीषा, खुशबू, कृतिका, नेहा आदि उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537


























