👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 91 वर्षीय महावीर प्रसाद सिंघल का गुरुवार की अपराह्न बीमारी के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। महावीर प्रसाद सिंघल के निधन से परिवार में शोक की लहर है। आपको बता दें कि लगभग 20 दिन पूर्व प्रॉपर्टी डीलर महावीर प्रसाद की तबीयत बिगड़ बिगड़ गई थी जिन्हें मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि वह वेंटिलेटर पर थे जिन्होंने गुरुवार की अपराह्न अंतिम सांस ली। शुक्रवार की सुबह अंतिम यात्रा निज निवास शिवपुरी से बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























