हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आज देश महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मना रहा है। आपको बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गांव असौड़ा से पुराना नाता है। 29 अक्टूबर 1942 असहयोग आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महात्मा गांधी हापुड़ के असौड़ा पहुंचे थे। इस दौरान चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी के महल में वह रुके थे। महात्मा गांधी की यह यात्रा मेरठ के फफूंदा, खरखौदा और असौड़ा समेत कई गांव से होते हुए गाजियाबाद पहुंची थी। इस दौरान महात्मा गांधी ने लोगों को असहयोग आंदोलन के प्रति जागरूक किया था।
29 अक्टूबर 1942 को महात्मा गांधी हापुड़ के गांव असौड़ा पहुंचे। 30 अक्टूबर की सुबह उन्होंने गांव के कई लोगों से बात की और उन्हें जागरूक भी किया। महत्मा गांधी द्वारा ग्राम असौड़ा में एक जनसभा को संबोधित भी किया गया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099




























