👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महर्षि वाल्मीकि सेना ने हापुड़ नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में हाथरस की पीड़िता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें हाथरस कि पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महर्षि वाल्मीकि सेना के जिला अध्यक्ष पीयूष ने मांडोठिया ने बताया कि पिछले साल हाथरस की बेटी के साथ चार आरोपियों द्वारा की गई बर्बरता के कारण उसकी मौत हो गई जिससे वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। हापुड़ में भी वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारी वर्ग द्वारा एक आक्रोश रैली निकालकर एक दिन की हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना से समाज को बहुत आघात पहुंचा है। वाल्मीकि समाज ने चारों आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।





























