
👁 0 views Views
महर्षि कश्यप निषाद युवा जागृति संस्था ने किया कांवड़ शिविर का शुभारंभ
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): महर्षि कश्यप निषाद युवा जागृति संस्था बुलंदशहर रोड हापुड़ के कार्यालय पर आयोजित शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का शुभारम्भ समाजसेवी महावीर सिंह द्वारा किया गया। एडवोकेट विनीत कश्यप ने बताया यह शिविर पिछले कई वर्षों से लगता आ रहा है और यहां शिव भक्तों के लिए मेडिकल जैसी सुविधा हर समय उपलब्ध रहती है। महावीर ने बताया कि शिवक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद आता है। इस मौके पर डाक्टर हरीश कश्यप, पवन कश्यप, बुद्ध प्रकाश कश्यप, दीपक कश्यप , राहुल त्यागी ,अनिल कश्यप ,जय भगवान कश्यप आदि मौजूद रहे।
DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091





























