हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता में शनिवार की अपराह्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप देश के लिए जीए, साठा चौरासी क्षेत्र में लोगों ने बड़े पैमाने पर समारोह में भाग लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने प्रदेश मंत्री का स्वागत किया और कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा लोगों को सदैव देश भक्ति की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा हापुड़ के नगर महामंत्री रवि वर्मा की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


























