👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्रवाल महासभा हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ के अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित हवन में महासभा के प्रधान विजय अग्रवाल, पुनीत गर्ग, संजीव कृष्णा, मधुर कंसल, संदीप गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरभ मित्तल तथा संजय अग्रवाल आदि ने आहुतियां डाली।
महासभा के प्रधान विजय अग्रवाल (रवींद्र) ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद के अग्रदूत थे और एक रुपया, एक ईट का मूलमंत्र देकर नव समाज की रचना की। उन्होंने लोगों से श्री अग्रसेन के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































