
जनपद हापुड में महानगर संकीर्तन होगा भव्य स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सिख समाज की एक जरूरी मीटिंग गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में संपन्न हुई जिसमें श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, और भाई दियाला जी , भाई सती दास जी, भाई मती दास जी, के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी को समर्पित महान नगर कीर्तन जो 21/अगस्त/25 को गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब धोबड़ी साहिब आसाम से प्रारम्भ होकर तख्त श्री केशगढ़ साहिब रोपड़ पंजाब में संपन्न होगा। जो भिन्न भिन्न राज्यों से होते हुए 09/सितंबर/ 25 की शाम को गुरुद्वारा चौपला गढ़मुकेश्वर डेरा कार सेवा जिला हापुड़ में पहुंचेगा जो दिनांक 10/ सितंबर/25 को सवेरे 09 बजे गुरुद्वारा चौपला गढ़मुकेश्वर डेरा कार सेवा से प्रारंभ हो करके सिंभावली महाराजा फार्म हाउस सिंभावली शुगर मिल, कुचेसर चौपला, बाबूगढ़ , हापुड़ बाईपास गुरूद्वारा साहिब ततारपुर में पहुंचेगा जिसका एस जे एस मोटर्स हापुड़ द्वारा सभी संगतों के सहयोग से भव्य स्वागत किया जाएगा और नगर कीर्तन के साथ आ रही संगत को लंगर चाय पानी छकाया जाएगा उपरांत पक्का बाग, अतरपुर चौपला मेन रोड से गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला पहुंचेगा जहां पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ द्वारा सभी सिख संगतों के सहयोग से भव्य स्वागत किया जाएगा उपरांत तहसील चौपला से बुलंदशहर खुर्जा अलीगढ़ हाथरस होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा में रात्रि विश्राम करेगा सभी सिख संगतों, धार्मिक संगठनों प्रमुख समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों व्यापारिक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, किसान संगठनों, पत्रकार संघ एवं पत्रकार बंधुओं से अपील है कि आओ उन महान गुरु साहिबान साहिब श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी, एवं गुरु साहिब जी के महान सिख भाई दियाला जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी की महान शहादत को समर्पित आ रहे उस महान नगर कीर्तन का स्वागत ओर उसको सिंजदा करें जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर इस भारत देश की संप्रभुता एवं मानवता को बचाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































