👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अवधूत नाम आनंद बापू जी जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ पहुंचे जहां उनके नेतृत्व में राष्ट्र गौरव पदयात्रा निकाली गई जिसका उद्देश्य गो बचाओ वृक्ष बचाओ है। इसी संकल्प के साथ यात्रा इसी वर्ष नवंबर में श्रीनगर के लाल चौक से शुरू हुई जो अयोध्या पहुंचकर सम्पन्न होगी। राष्ट्र गौरव पदयात्रा थाना बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी पहुंची जहां बाबूगढ़ वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और संत जनों का आशीर्वाद लिया। संत ने कहा कि गौरव पदयात्रा का उद्देश्य नागरिकों को वृक्ष लगाने, गौ रक्षक संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।




























