
14 व 15 अक्टूबर 2025 को रोजगार का महाकुंभ
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के मकसद से योगी सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन 14 व 15 अक्टूबर 2025 को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा। हापुड़ के सेवायोजन कार्यालय ने जिले के अभ्यर्थियों को इस रोजगार महाकुंभ में हिस्सा लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की
कंपनियों में चयन के अवसर मिलेंगे। भर्ती कुल 10,655 पदों पर की जाएगी। इनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर, रिगिंग, मोबाइल पंप ऑपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राइवर, बस चालाक, शटरिंग कारपेंटर, पद हेल्पर जैसे शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 24 हजार से एक लाख 20 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इस रोजगार मेला महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी प्राप्त
कर सकते हैं और अपना जॉब सीकर के रूप में पंजीयन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते है। सुपरवाइजर रिगिंग के यूएइ और ओमान में 05 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसका मासिक वेतन है। 1,20,769 रुपए, पंप ऑपरेटर के 50 पद हैं, जिनका वेतन 90643 रूपये है। ट्राजिंट मिक्सर ड्राइवर के यूएइ में 50 पद हैं, जिनका वेतन 72514 रूपये होगा। फोरमैन सिविल के 15 पद हैं, जिनका वेतन 66422 रूपये होगा। हैवी ट्रक ड्राइवर के यूएइ में 50 पदों पर नियुक्ति होनी हैं, जिनका वेतन 58011 रूपये होगा। हैवी ट्रक ड्राइवर यूएई लाइसेंस के 50 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनका वेतन 53177 रुपए होगा। शटरिंग कारपेंटर के 1000 पद हैं, जिनका वेतन 28800 रूपये होगा। कंस्ट्रक्शन हेल्पर के 4500 पदों पर 24000 रूपये वेतन पर भर्ती होगी।
हापुड़ के जिला सेवायोजन अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में हापुड़ के युवा हिस्सा ले सकते हैं। रोजगार संगम पोर्टल रजिस्ट्रेशन करके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजित तिथियों के एक दिन पहले हापुड़ कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























