हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रविवार की शाम गंगा नगरी बृजघाट में गंगा सभा आरती समिति द्वारा बनारस की तर्ज पर मां गंगा की महाआरती की गई। महाआरती में सीएमओ हापुड़ समेत श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आरती संचालक कपिल नागर ने बताया कि महाआरती में 21 पुजारियों द्वारा जिनमें नये वाद्य यंत्रों, नई जोतौ, झांझ आदि से महाआरती की गई। महाआरती का दिव्य भव्य रूप देखकर गंगा भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर की गई विशेष महाआरती की अतिथियों एवं गंगा भक्तों एवं श्रद्धालुजनों ने गंगा सभा आरती समिति की सराहना की। वाद्य यंत्रों की बढ़ोतरी से की गई विशेष महाआरती में हापुड़ सीएमओ डॉक्टर सुनील त्यागी, आभा त्यागी, रोटरी क्लब मुरादाबाद की अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, दीपक अग्रवाल गाजियाबाद, अल्पना चौहान, वेदप्रकाश कंसल, संजय बंसल, अनुराग बंसल, तरुण नागर, गंगासभा आरती संचालक कपिल नागर, अनिल कौशिक, विनय मिश्रा, संजय रस्तोगी, गौरव मिश्रा ,सतनाम यादव, एडवोकेट पियूष गोयल, राकेश केवट, मनोज तिवारी, अशोक यादव, राजू शर्मा सहित हजारों गंगा भक्तों ने बढ़-चढ़कर विशेष महाआरती में भाग लिया।




























