
दीवान पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ परिसर में जादूगर वी. के. सम्राट द्वारा एक मनमोहक शो का आयोजन किया गया । बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ दया व करुणा को बढ़ावा देने वाली “रेड क्रॉस सोसाइटी” को नेक काम में योगदान देने के लिए किया गया ।
मैजिक शो में जादूगर ने ज्ञानवर्धक और जादुई करतब दिखाकर छात्र-छात्राओं का भरपूर मनोरंजन किया। जादूगर की आकर्षक चालों को देखकर छात्रों के चेहरे आश्चर्य एवं खुशी से चमक उठे। इस रोमांचक खेल में छात्र-छात्राओं ने भी जादू की गतिविधियों में हिस्सा लेकर हर जादुई पल का भरपूर आनंद लिया ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एच. एम. राउत एवं प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों के साथ एक मूल्यवान संदेश साझा किया- “जादू का आनंद ले, लेकिन कभी भी घर पर ऐसी तरकीब की नकल न करें। बच्चों के लिए असली जादू आपसी सौहार्द और दूसरों की मदद करने में निहित है।”
वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926





























