👁 0 views Views
हापुड ,सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति फेज-04 अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटीरोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।


























