हापुड,सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद हापुड में हर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।मिशन शक्ति” कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी मनु चौधरी व थाना प्रभारी हापुड़ देहात ने ग्राम लालपुर में चौपाल लगाकर छात्राओं व बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया और कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























